{"_id":"60073b8d8ebc3e344c5bc02f","slug":"mining-in-the-river-will-remain-closed-even-today-ramnagar-news-hld411793028","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बंद रहेगा नदी में खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बंद रहेगा नदी में खनन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सोमवार से कोसी नदी में खनन बंद है, जो बुधवार को भी बंद रहेगा। बृहस्पतिवार से नदी में खनन कार्य शुरू होगा, लेकिन नदी में सिर्फ रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) चिप लगे वाहन ही जाएंगे। यदि कोई बिना चिप लगा वाहन नदी में जाने की कोशिश करेगा तो उसको प्रतिबंधित किया जाएगा। इस संबंध में खनन कारोबारियों के साथ हुई बैठक में वन विकास निगम के अधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान कई वाहन बिना आरएफआईडी चिप के नदी में जा रहे थे और धड़ल्ले से खनन हो रहा था। इस पर सख्ती दिखाते हुए वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने नदी में खनन कार्य को बंद कर दिया था। सोमवार और मंगलवार को नदी में खनन पूरी तरह से बंद रहा है। बुधवार को भी खनन बंद रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार को खनन कारोबारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में साफ कहा गया है कि अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक वाहनों में आरएफआईडी चिप नहीं लगेगी तब तक वाहनों को नदी में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। यदि कोई बिना चिप के जाने की कोशिश करेगा तो उसे प्रतिबंधित किया जाएगा। बृहस्पतिवार से खनन शुरू होगा, लेकिन चिप लगे वाहन ही खनन के लिए नदी में जा सकेंगे।