फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining Gula will stop soon

गौला में जल्द बंद हो जाएगा खनन

Wed, 08 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन

गौला में जल्द खनन बंद होने जा रहा है। वन महकमे ने गौला में खनिज निकासी मात्रा तय करने वाली संस्था सेंट्रल स्वॉयल वाटर रिसर्च इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (सीएसडब्ल्यूआरटीआई) की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। इस संस्था ने पिछली बार की तुलना में करीब 11 लाख घनमीटर खनिज की निकासी की मात्रा कम निकालने की संस्तुति की थी।

विज्ञापन


भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गौला खनन में कई शर्त लगाई है। इसमें नदियों में कितना खनिज निकाला जाएगा, उसका वैज्ञानिक अध्ययन कराने को कहा है। इसी के तहत देहरादून की सीएसडब्ल्यूआरटीआई संस्था के वैज्ञानिक हर साल खनन शुरू होने और खनन बंद होने के बाद नदी क्षेत्र का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करते हैं। संस्था के वैज्ञानिकों ने करीब डेढ़ महीने पहले नदी क्षेत्र का अध्ययन किया।
विज्ञापन


इसमें पिछली बार 54 लाख 25 हजार घनमीटर खनिज निकासी की जगह इस सत्र में करीब 43 लाख 77 हजार तय कर दी है। इससे करीब 11 लाख घनमीटर अचानक कम हो गया। इसके चलते नदी में खनन जो कि मई के अंतिम सप्ताह तक चलने की संभावना थी, वह 22 अप्रैल तक सिमटने के आसार हो गए। नए लक्ष्य के हिसाब से केवल सात लाख घनमीटर खनिज ही बचा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला एनसी पंत कहते हैं कि नदी में 15 से 20 दिन तक और खनन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed