{"_id":"70323a4313c9c4e9c5910a48f9b4b13a","slug":"midnight-fire-by-noon-ddki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात लगी आग दोपहर तक धधकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात लगी आग दोपहर तक धधकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल के पास यूनिफार्म की तीन मंजिला दुकान में रविवार रात धधकी आग सोमवार दोपहर 12 घंटे बाद काबू हो पायी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 62 गाड़ी पानी की बौछारें की। इस अग्निकांड में करोड़ों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा जनप्रतिनिधियों ने मौके का जायजा लिया। सुबह के समय दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही। आग बुझाने के दौरान पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर बरेली रोड, रामपुर रोड पर यातायात को डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अंबिका विहार कालोनी निवासी सुमन नागपाल की महिला अस्पताल के पास यूनिफार्म की तीन मंजिला दुकान है। रोज की तरह दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के समय दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
पुलिस के चीता दस्ते ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। धीरे धीरे आग बेसमेंट से लेकर तीनों मंजिलों तक पहुंच गई। घटना से भयभीत पड़ोस के लोग अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता मौके पर पहुंचे।
कुछ देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने नीचे से एक शटर को तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए सीएफओ संजीवा कुमार ने ऊधमसिंह नगर फायर स्टेशन से मदद मांगी।
सेंचुरी पेपर मिल सहित अन्य जगह से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई। करीब 40 गाड़ी पानी की बौछारों के बावजूद आग सुलगती जा रही थी। इसके बाद अग्निशमन के जवान तीनों मंजिलों के शटरों को तोड़कर आग बुझाने लगे।
पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर बरेली रोड, रामपुर रोड पर यातायात को डायवर्ट कर दिया। सोमवार दोपहर पौने एक बजे जिलाधिकारी दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, विधायक बंशीधर भगत, मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे।
उस समय आग बुझाने का काम अंतिम चरण में था। अग्निशमन के जवानों ने 62 गाड़ी पानी का प्रयोग कर रात एक बजे से लगी आग को 12 घंटे में बुझा लिया। आग में करोड़ों के कपड़े, फर्नीचर, कंप्यूटर सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।