{"_id":"68dc41d7393f31d44001f0e4","slug":"middle-house-factory-at-marham-electricity-lonivi-haldwani-news-c-8-1-hld1029-645246-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़कों पर हुए घावों पर मरहम लगाने में जुटा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़कों पर हुए घावों पर मरहम लगाने में जुटा लोनिवि
Wed, 01 Oct 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून अवधि खत्म होने के बाद लोनिवि ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए पेचवर्क का काम तेज कर दिया है। विभाग ने 28 किमी के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 16 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क करा लिया है।
लोनिवि हल्द्वानी खंड के ईई प्रत्यूष कुमार ने बताया कि मानसून अवधि में लोनिवि हल्द्वानी के अधीन कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इसके चलते यातायात बाधित हो रहा था और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 16 किलोमीटर सड़कों में पेचवर्क करा लिया गया है। इनमें चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड समेत कई सड़कें शामिल हैं।
--
15 अक्तूबर तक पेचवर्क कार्य पूरा कर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंता समय-समय पर कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पर भी नजर रख रहे हैं। -प्रत्यूष कुमार, ईई-लोनिवि हल्द्वानी खंड