फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Micro observers will be present at home during voting

Nainital News: घर पर मतदान के समय मौजूद रहेंगे माइक्रो आब्जर्वर

Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Micro observers will be present at home during voting

विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में चिह्नित 85 साल और उससे अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं के घर पर मतदान कराने की प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होगी। इस दौरान पोलिंग टीम के साथ माइक्रोआब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। प्रत्याशी चाहे तो इस दौरान मतदान के दिन की तरह अपना एजेंट भी प्रक्रिया के दौरान भेज सकता है।

नैनीताल जिले की विभिन्न विधानसभाओं में 85 साल या उससे अधिक उम्र के 1007 मतदाता और 480 दिव्यांग मतदाताओं को घर पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा देने के लिए चिह्नित किया गया है। नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी मीडिया विशाल मिश्रा कहते हैं कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रिया आठ से शुरू होगी और दस को पूरी होगी। इस प्रक्रिया में कोई छूट गया तो उसे दूसरा मौका दिया जाएगा। 11, 12 और 13 अप्रैल को पुन: टीम छूटे हुए मतदाताओं के घर पर जाएगी। इसके बाद भी कोई वोट नहीं दे पाता है तो उसे फिर किसी तरह से वोटिंग का अवसर नहीं मिलेगा। बताया कि वोटिंग के समय से मतदान अधिकारियों और कर्मियों के साथ माइक्रो आब्जर्वर भी रहेंगे। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। इसके लिए वीडियोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया गया है, इसमें यह भी बताया गया है कि किसी तरह वोटिंग की गोपनीयता भी भंग न हो।
विज्ञापन


इसके अलावा सुरक्षा कर्मी भी साथ में रहेंगे। अगर पार्टी अपने एजेंट को प्रक्रिया के दौरान रखना चाहता है तो वह व्यवस्था भी रहेगी। इसके लिए एजेंट बनाने संबंधी प्रक्रिया होती है तो उसे पूरा कराना होगा। घर पर मतदान का रूट प्लान आदि बन गया है। इसकी जानकारी एआरओ को दी गई है। घर पर मतदान के लिए टीम पहुंचेगी, उसकी मतदाता को भी दी जाएगी। इस काम में 128 टीम लगेंगी, जिनके लिए 20 रिजर्व समेत 148 वाहनों की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed