फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Merit list of 3740 students released in MBPG

एमबीपीजी में 3740 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Merit list of 3740 students released in MBPG
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नए शिक्षा सत्र के लिए विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार आरक्षण दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी कुल सीटों के सापेक्ष 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इनकी सूची सोमवार को जारी होगी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के कोआर्डिनेटर प्रवेश और एमआईएस डॉ. शिवनारायण सिद्ध ने बताया कि नए शिक्षा सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्र महाविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच कॉलेज की प्रवेश कमेटी करेगी। सभी प्रमाणपत्रों के सत्यापन होने के बाद उन्हें डिग्री कॉलेज से फीस जमा करने के लिए मैसेज भेजा जाएगा। उन्हें फीस भी ऑनलाइन की जमा करानी होगी। घर बैठे विद्यार्थियों का एडमिशन हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को 10 अक्तूबर तक प्रवेश लेना होगा। इसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले जो विद्यार्थी तय समय तक प्रवेश नही लेंगे, उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। बाद में द्वितीय वरीयता के बच्चों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने वाले बच्चों को एससी, एसटी, महिला, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी आदि के आश्रितों को नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी तय सीटों का 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इनकी सूची सोमवार को जारी की जाएगी। बताया कि एमए तृतीय सेमेस्टर और बीए पंचम सेमेस्टर के 1250 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश ले लिया है। इनकी करीब 19 लाख रुपया फीस भी जमा हो गई है।
इन विषयों पर जारी की गई है मेरिट लिस्ट
- बीए प्रथम में 1380
- बीएससी जेडबीसी में 720
- बीएससी पीसीएम में 720
- बीकॉम में 880
- बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed