फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   memory of jawahar lal neharu in haldwani

Nainital News: कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री को किया याद

Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
memory of jawahar lal neharu in haldwani
हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वराज आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नेनवाल, महेश शर्मा, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, जगमोहन चिलवाल, एनबी गुणवंत ने कहा कि पंडित नेहरू ने कल्याणकारी राज्य, आत्मनिर्भर देश, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की थी। उन्होंने कृषि विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति की आधारशिला रखी थी। छोटे बच्चों के लिए अगाध प्रेम ने ही पंडित जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से विश्वविख्यात किया।
विज्ञापन

इस दौरान मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, दीप पाठक, पार्षद राधा आर्य, भागीरथी बिष्ट, लता पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, जगमोहन बगडवाल, नरेश अग्रवाल, जगमोहन चिलवाल, सौरभ भट्ट आदि ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कुंवरपुर गौलापार में भी पंडित नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को जो देश के प्रति समर्पित रहे। भाखड़ा नागल बाध महापरियोजना एवं इसरो जैसी परियोजना उनकी देन है। यहां ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगडवाल एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पूरन धरियाल, इंद्रपाल आर्य, सोनू पलडिया, संजय नोला आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed