फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mehndi applied in Ayodhyapuri

Nainital News: अयोध्यापुरी में रचाई मेहंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mehndi applied in Ayodhyapuri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से राम बरात से पूर्व मेहंदी की रस्म हुई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। वरपक्ष की ओर से भक्तजन अयोध्यापुरी यानी लटूरिया बाबा आश्रम से जनकपुरी रामलीला मैदान गए और वहां से वापस अयोध्यापुरी पहुंचे। यहां पंजाबी नृत्य और गिद्दा के बीच देर शाम तक भक्तों ने भगवान राधा-कृष्ण की झांकी के साथ नृत्य किया और मेहंदी की रस्म निभाई। रविवार को अयोध्यापुरी से भव्य बरात निकलेगी।

लटूरिया बाबा आश्रम में शनिवार शाम पंजाब से आई गिद्दा और बैंड की टीम के बीच मेहंदी की रस्म निभाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रहे। मेहंदी भेंट कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, सुभाष मोगा, जोगेंद्र रौतेला, साकेत अग्रवाल, प्रताप बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, चौधरी समरपाल, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, रूपेंद्र नागर, पदम पाल नाचते गाते हुए बाजे गाजे के बीच जनकपुरी पहुंचे। जहां रामलीला संचालन समिति के पदाधिकारियों ने अयोध्यापुरी के लोगों को मां सीता के लिए लाई गई मेंहदी भेंट की। बाद में लटूरिया आश्रम में देर शाम तक हुए आयोजन में सैंकड़ों महिलाओं ने मेहंदी रचाई।
विज्ञापन


मेहंदी रस्म के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी हेमंत साहू और नंद किशोर जायसवाल ने बताया कि रविवार को निकलने वाली राम बारात को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर अमित आशवानी, अशोक सिंधी, घनश्याम साहू, रूपेंद्र नागर, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, पदम् पाल, सूरज लंबा, विवेक शर्मा, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु मिश्रा, रामरूप गुप्ता, राजू जायसवाल, आंनद गुप्ता, मन्नू कपूर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed