{"_id":"62420897599ecb66116b9585","slug":"meeting-of-ukd-in-nainital-nainital-news-hld457730215","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने बैठक कर हार और भीतरीघात के कारणों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने बैठक कर हार और भीतरीघात के कारणों पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विधानसभा चुनाव में करारी हार और घटते मतदान प्रतिशत को लेकर उक्रांद के वरिष्ठ नेताओं ने हार के कारणों समेत संगठन की मजबूती से जुड़े तमाम मुद्दों पर मंथन किया।
सोमवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया कि बैठक में पार्टी को मिली हार और भितरघात के कारणों पर गहनता मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में हार और घटते मत प्रतिशत को लेकर पार्टी गंभीर है और जिलावार इसकी समीक्षा होगी। जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन समीक्षा बैठकों में दल के भावी कार्यक्रमों के साथ ही संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल नगर अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, बीडी जोशी, केशव कांडपाल, तेजपाल सिंह, कैलाश रावत आदि मौजूद रहे।
विपक्षी नेताओं ने पैसा बांटा, प्रलोभन भी दिए
नैनीताल। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार चुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं ने खूब पैसा बांटा और जनता को प्रलोभन दिए। कहा कि इसके बाद भी चुनाव आयोग की भूमिका संदेहास्पद रही। ऐरी ने कहा कि दल ने तय किया है कि वह अपनी एक स्पेशल फोर्स तैयार करेंगे जो चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत आयोग से करेगा। फोर्स ऐसे लोगों के बारे में भी आयोग से शिकायत करेगा जो प्रलोभन देकर चुनाव को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
आंतरिक लड़ाई के चलते कमजोर हुआ उक्रांद
नैनीताल। एक सवाल के जवाब में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद आंतरिक लड़ाई, संसाधनों की कमी और अन्य कारणों के चलते कमजोर हो गया है। कहा पार्टी प्रत्याशियों का जीत दर्ज न करना और लगातार घटते वोट प्रतिशत के कारण हार की नौबत आई है। कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टी खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है।