फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of officials of kumaun and nepal

कुमाऊं और नेपाल के अधिकारियों के बीच बार्डर बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Meeting of officials of kumaun and nepal
हल्द्वानी। कुमाऊं के डीआईजी ने नेपाल के अधिकारियों से काली नदी पर तटबंध पर हो रहे पथराव को रोकने, मैत्री बसों की जांच करने सहित सहित कई अहम समस्याओं पर चर्चा की। बताया कि बार्डर के कई पिलर गायब हो गए हैं। नेपाल के अधिकारियों ने स्थानीय चुनाव के चलते दस मई को बार्डर सील करने में मदद करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

नेपाल के महेंद्र नगर में कुमाऊं और यूपी बार्डर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बार्डर के कई पिलर गायब हो गए हैं। इसकी संयुक्त रूप से जांच होनी चाहिए ताकि उनको ठीक कराया जा सके। काली नदी के तटबंध पर काम के दौरान नेपाल की तरफ से पथराव हुए हैं। पथराव को रोकने की पहल नेपाल के अधिकारी करें। मैत्री बसों के नाम पर कई अन्य बसें संचालित हो रही हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए। पीलीभीत के डीएम ने कहा कि नेपाल के रास्ते हाथी उनके क्षेत्र में आ जाते हैं। दोनों तरफ से सूचनाओं का आदान प्रदान होना चाहिए। नेपाल के डीएम राम पांडे और डीआईजी पुरुषोत्तम कंडेल ने बताया कि कंचनपुर में स्थानीय चुनाव 13 मई को प्रस्तावित हैं। इस कारण 10 मई से बार्डर सील किया जाएगा। बैराज के रास्ते को अधिक समय तक खोला जाए ताकि लोगों का आवागमन आसानी से हो सके। कुमाऊं के डीआईजी ने अवगत कराया कि चंपावत जिले में भी उप चुनाव होने वाला है। नशे की रोकथाम के लिए बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जानी चाहिए। पूर्णागिरी मेले को संपन्न कराने के लिए आपसी तालमेल होना जरूरी है। भारत और नेपाल के जेलों में निरुद्ध अपराधियों की जमानत, सम्मन तामीला की सूचना का आदान प्रदान होना चाहिए। अपराधियों की सूची एक दूसरे देश को उपलब्ध कराने से वातावरण सही रहेगा। इसके अलावा कस्टम के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान एसएसपी और डीएम ऊधमसिंहनगर, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी चंपावत, जिला अधिकारी पीलीभीत, डीआईजी और एसपी एसएसबी और नेपाल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed