{"_id":"5faaf4c98ebc3e9bbf6b47ad","slug":"medicines-will-be-available-soon-in-janushadhi-centers-of-women-and-base-hospital-haldwani-news-hld403715180","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बेस अस्पताल के जनऔषधि केंद्रों में जल्द मिलेंगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और बेस अस्पताल के जनऔषधि केंद्रों में जल्द मिलेंगी दवाइयां
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और महिला अस्पताल में जल्द फिर से जनऔषधि केंद्र से मरीजों को दवाएं मिलने लगेंगी। रामनगर संयुक्त चिकित्सालय और बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल के लिए दोबारा टेंडर कराए जाएंगे।
पिछले एक वर्ष से जनऔषधि केंद्र सिर्फ नाम के रह गए थे। साधारण दवाएं भी इन जनऔषधि केंद्रों पर नहीं मिल पा रही थीं। पिछले माह ही बीपीपीआई ने एसटीएच का जनऔषधि केंद्र शुरू किया है और वहां भरपूर दवाएं हैं।
पिछले सप्ताह रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के जनऔषधि केंद्र के संचालन के लिए टेंडर कराए थे। आज फाइनेंशियल बिड खुली। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि महिला अस्पताल हल्द्वानी और बेस अस्पताल हल्द्वानी के लिए टेंडर हो गए हैं। दोनों के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया है। कहा कि दस से पंद्रह दिन के भीतर दोनों जनऔषधि केंद्र शुरू होने की संभावना है। जबकि तकनीकी कारणों के रामनगर और नैनीताल का टेंडर दोबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 23 नए केस
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को कोरोना के 23 नए केस आए हैं, जबकि 1880 की रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरी ओर एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 70 मरीज भर्ती हैं। 26 की हालत गंभीर हैं और आइसोलेशन में 04 मरीज हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कोविड मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है।