{"_id":"6542b7b4b3d963b2570c4d68","slug":"mbpg-became-the-arena-of-anarchy-then-kicks-and-punches-started-haldwani-news-c-337-1-ha11004-2972-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी बना अराजकता का अखाड़ा, फिर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी बना अराजकता का अखाड़ा, फिर चले लात-घूंसे
Thu, 02 Nov 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी एमबी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट के बाद उपद्
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही बुधवार को एक बार फिर एमबीपीजी कॉलेज अराजकता के अखाड़े में बदल गया। पुलिस की मौजूदगी में ही रैली के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बाहरी युवाओं और पूर्व छात्रनेता के बीच हुई झड़प मारपीट में बदल गई।
कॉलेज परिसर में जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए उपद्रवियों को कॉलेज परिसर से बाहर खदेड़ा। करीब आधे घंटे तक कॉलेज परिसर और नैनीताल रोड पर अफरातफरी और अराजकता का माहौल बना रहा। पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक छात्र को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला गुट आईटीआई गैंग से जुड़ा है। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ के अलग-अलग पदों के दावेदार अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे प्रत्याशी के समर्थक बनकर आए बाहरी युवा और छात्रसंघ के पूर्व नेताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला ने कॉलेज का गेट खुलवाया। इसके बाद पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ते हुए कॉलेज से बाहर ले गई। इसके बाद नैनीताल रोड में भी छात्र गुटों के बीच आधे घंटे तक विवाद चलता रहा। इस कारण नैनीताल रोड पर जाम लग गया। पूर्व छात्र नेताओं ने ठंडी सड़क पर बाहरी छात्र के गुट को पीट दिया। इस दौरान कई छात्र लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। लड़ाई के दौरान पूर्व छात्रनेता देवेंद्र नेगी, अमित अधिकारी समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेकर हंगामे को शांत किया। हंगामा करने वाले बाहरी युवाओं को लेकर पुलिस भोटियापड़ाव चौकी आ गई। इसके बाद पूर्व छात्र नेता एसएसपी से मिले। छात्रनेताओं ने मारपीट करने वाले बाहरी युवाओं को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और शिकायत दर्ज कराई।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
हल्द्वानी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट सहित कई धाराओं में चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका कहना था कि वह अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी सूरज रमोला के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए अपने मित्र अमित के साथ खड़े थे। दोपहर करीब 12:30 बजे रविंद्र रावत, करन मेहरा, नितिन व निश्चय व उसके अन्य 7-8 साथियों ने अचानक अमित अधिकारी पर हमला कर दिया। सभी उसके साथ गालीगलौज, मारपीट करने लगे। बीचबचाव के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। उनकी सोने की चेन टूटकर कहीं गिर गई।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कॉलेज में धारा 144 लगी है। महाविद्यालय में बाहरी युवाओं का प्रवेश वर्जित किया गया है। छात्रसंघ प्रत्याशियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने की अपील की गई है। लिंगदोह कमेटी के नियमों का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
छात्रों की साथ हुई बैठक में शांतिपूर्ण तरह से चुनाव निपटाने के निर्देश दिए गएहैं। छात्रों से कहा गया है कि किसी भी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी समस्या पर वे पुलिस की मदद मांग सकते हैं। कॉलेज में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-हरबंश सिंह, एसपी सिटी
प्रत्याशियों ने रैली निकालकर दिखाकर किया शक्ति प्रदर्शन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को सचिव पद प्रत्याशी कमल बोरा, एनएसयूआई के विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी सुजल सचिन और विशाल सैनी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अशोक सिंह बोरा ने रैली निकालकर अपने पक्ष में प्रत्याशियों से वोट मांगे। प्रत्याशी कमल बोरा की रैली ठंडी सड़क से कॉलेज परिसर पहुंची। एनएसयूआई प्रत्याशी सुजल सचिन ने बुद्ध पार्क से कॉलेज परिसर तक ढोल नगाड़े के साथ रैली निकाली। विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी विशाल सैनी और उपाध्यक्ष प्रत्याशी अशोक बोरा ने अपने समर्थकों के साथ एमबी इंटर कॉलेज से एमबीपीजी कॉलेज तक रैली निकाली। इस दौरान कुल्यालपुरा और बुद्ध पार्क में पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।
संभावित प्रत्याशियों को दिए निर्देश
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के संबंध में बुधवार को महाविद्यालय में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों के बीच कांफ्रेंस हॉल में बैठक हुई। संभावित प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की सिफारिश के साथ ही सामान्य प्रशासनिक निर्देशों और नियमों के अनुपालन करने को कहा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी, एसपी सिटी हरबंश सिंह, डॉ. सीएस नेगी, डॉ. संजय खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद