{"_id":"610315718ebc3e092c622607","slug":"mbpg-admission-process-started-haldwani-news-hld4328343123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में शुरू हो गई दाखिले की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में शुरू हो गई दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक अभिलेखों की हार्डकॉपी भी जमा करनी होगी।
कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रत्येक वर्ष 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश होते हैं। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने पर पहले जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार इन दोनों बोर्ड के रिजल्ट 31 जुलाई तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन ने भी कोविड-19 को देखते हुए इस बार पहली सितंबर से डिग्री कॉलेजों में प्रवेश शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला कराने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किए तो एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने भी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि प्रवेश कमेटी पहले से ही बनी हुई इसमें प्रवेश प्रभारी के अलावा डॉ. अमित कुमार और डॉ. चारु चंद्र ढौडियाल शामिल हैं। प्रवेश कमेटी को यह अधिकार दिया गया है कि बीए, बीएससी जेडबीसी, बीएससी पीसीएम ग्रुप और बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश की संस्तुति के लिए किन-किन प्राध्यापकों को कमेटियों में नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसमें कुमाऊं विवि की पंजीकरण संख्या भी दर्ज करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को हार्डकॉपी भी जमा करनी होगी ताकि उनके शैक्षिक अभिलेखों की जांच पड़ताल करने में आसानी हो सकेगी।