{"_id":"5e6e823f8ebc3ea81e4d17e6","slug":"mbbs-students-declared-holiday-haldwani-news-hld3773515104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की छुट्टी घोषित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना का पहला केस मिलने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस के प्रथम से चतुर्थ ईयर तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित कर दिया गया है। आदेश सोमवार से लागू होगा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे 12 लोगों पर नजर रखी जा रही है। शासन से सीएमओ को अब तक विदेश से लौटे 143 लोगों की लिस्ट मिल चुकी है।
देहरादून से शनिवार को कोरोना संदिग्ध दो लोगों के सैंपल जांच के लिए आए थे। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की वायरोलाजी लैब में कोरोना जांच के दौरान एक सैंपल पॉजिटिव आ गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने देर शाम एमबीबीएस प्रथम से चतुर्थ ईयर तक के छात्र-छात्राओं का 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया। प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस फाइनल ईयर और पीजी के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं चलती रहेंगी।
उधर, स्वास्थ्य विभाग 33 लोगों की 14 दिनों तक निगरानी करेगा। मेडिकल कॉलेज के वायरोलाजी लैब में 16 मरीजों के सैंपल जांच के लिए आ चुके हैं। सोमवार को छह सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट आएगी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि रविवार को शासन से विदेश से लौटे 12 लोगों की लिस्ट मिली है। सभी के घर सोमवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
नैनीताल जिले के चार सैंपल की जांच हुई और अब तक एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया है। आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। डॉ. राणा ने कहा कि जिन निजी अस्पतालों ने अपने यहां आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं, वो कोरोना के मरीजों को रख सकते हैं। मरीज या संदिग्ध की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। निजी अस्पताल में अगर कोई मरीज या कोरोना का संदिग्ध पहुंचता है तो उसके सैंपल की जांच कराई जाएगी।
डॉ. भारती राणा, सीएमओ