फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MB's shadow in Prashant Bangladesh

एमबी का प्रशांत बांग्लादेश में छाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
MB's shadow in Prashant Bangladesh
राष्ट्रीय बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांत रावत। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत रावत ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन बास्केटबाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। देहरादून के विशेष देववंशी की अगुवाई में गई टीम स्वर्ण पदक जीतकर लौटी है।
विज्ञापन

पीलीकोठी बाराही कालोनी निवासी प्रशांत रावत ने बताया कि उनके पिता एनएस रावत भी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी रह चुके हैं। वह जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में शिक्षक हैं। उन्होंने इंडोनेशिया, सिंगापुर समेत कई देशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रशांत ने बताया कि जल्द ही टीम न्यूजीलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। प्रशांत की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीआर पंत और खेल प्रशिक्षक डॉ. एससी टम्टा ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

एमबीपीजी ने जीती अंतर विश्वविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने अंतर महाविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता जीत ली है। नैनीताल में खेले गए फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी की टीम ने रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम को 57-27 से पराजित किया। टीम में प्रशांत रावत, सागर, सूरज, आयुधीर, चंदन, गौरव, हिमांशु, हर्षित, कौशलेश, हर्ष, अभिषेक आदि खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed