फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mayer boil letter bomb

मेयर ने फोड़ा लेटर बम

Sun, 01 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 01 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम में मेयर और मुख्य नगर अधिकारी का वाक युद्ध अब लेटर बम में बदल गया है। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने मुख्यमंत्री को लेटर भेजकर मुख्य नगर अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की है। मेयर ने कहा कि मुख्य नगर अधिकारी की जिद के चलते नगर निगम का बंटाधार हो गया है। मुख्य नगर अधिकारी का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है, जिससे कर्मचारियों ने होली से पहले कार्य बहिष्कार कर दिया है। कार्य बहिष्कार होने से शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।

विज्ञापन


मेयर रौतेला और मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल के बीच की नूरा कुश्ती जगजाहिर हो गई है, इससे नगर निगम राजनीति का अखाड़े में बदल गया है। कामकाज ठप है और कर्मचारियों ने मेयर और मुख्य नगर अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला है। मेयर डा. रौतेला ने इसके लिए मुख्य नगर अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेटर भेजा है। इसकी प्रति मुख्य नगर अधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य नगर अधिकारी से बात करना चाहता था। इसके लिए उन्होंने खुद 23 फरवरी को वार्ता के लिए लिखा था। लेकिन मुख्य नगर अधिकारी ने खुद वार्ता करने के बजाए उप नगर अधिकारी को नामित कर दिया। कर्मचारी संगठन ने उप नगर अधिकारी से वार्ता करने से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारी भड़क गए और कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। मेयर ने कहा कि होली से पहले कार्य बहिष्कार पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed