फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mathematics question paper improved after one hour

एक घंटे बाद सुधार किया गणित के प्रश्न पत्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mathematics question paper improved after one hour
हल्द्वानी। बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी गणित का प्रश्न पत्र देख चकरा गए। प्रश्न पत्र में दो प्रश्न मिसप्रिंट थे। शिकायत के एक घंटे बाद कॉलेज प्रशासन ने इन प्रश्नों को सुधारा। इससे छात्र-छात्राओं के समय की बर्बादी हुई। इसे लेकर उनमें नाराजगी थी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अमन कुमार और अन्य ने बताया कि सोमवार को उनकी गणित की परीक्षा हुई। दो घंटे की परीक्षा में दो प्रश्न मिस प्रिंट थे। गलत प्रिंट वाले प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को थमा दिए गए। शिकायत के एक घंटे बाद सुधार किया गया। प्रश्नों के मिस प्रिंट होने से छात्र-छात्राओं को पूरा समय नहीं मिल पाया। इसका असर परीक्षाफल पर पड़ेगा। उन्होंने मिस प्रिंट प्रश्नों के बदले बोनस अंक देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने कहा कि बीएससी तृतीय वर्ष की गणित के प्रश्न पत्र में दो प्रश्न मिसप्रिंट हो गए थे। इनमें कुछ देर बाद सुधार करा लिया गया था। प्रश्न पत्र की मूल कॉपी के आधार पर प्रश्नों में सुधार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed