{"_id":"69e0c972ed26fa6c4b006d2f","slug":"massive-forest-fire-broke-out-near-the-baldiyakhan-forest-range-officer-s-office-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Forest Fire: वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Forest Fire: वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
Thu, 16 Apr 2026 05:05 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:05 PM IST
सार
नैनीताल जिले के बल्दियाखान वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लगी आग ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप ले लिया। तेज हवा और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन
बल्दियाखान वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समीप लगी आग।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
नैनीताल जिले के बल्दियाखान वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समीप बृहस्पतिवार सुबह लगी जंगल की आग ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप धारण कर लिया। खड़ी पहाड़ी पर तेजी से फैलती लपटों ने न सिर्फ वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए, बल्कि एक बार फिर पहाड़ों की संवेदनशील वन संपदा की असुरक्षा को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
फायर वाचरों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका है। हवा, खड़ी पहाड़ी और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पहाड़ी से नीचे गिरते जलते ठीटे आग को और भड़काने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लिए मुसीबत बन गए। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण पास से गुजर रही सड़क पर वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। विभाग के अधिकारियों और फायर वाचरों द्वारा लगातार आग बुझाने का काम किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि लगातार विभाग की ओर से क्षेत्र को संवेदनशील मानकर कंट्रोल बर्निंग करने के बाद भी आग लगने की घटना विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए टीम को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की गई है कि वे जंगलों में आग न लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन