फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mashroom Farming in Bheemtal

मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में पहचान बनाएगा भीमताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mashroom Farming in Bheemtal
भीमताल (नैनीताल)। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौनगांव में मशरूम उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने सोनगांव निवासी मनोज पांडे और ललित सुयाल की मशरूम यूनिट का निरीक्षण कर मशरूम से संबंधित जानकारी ली। डीएम ने किसानों को बताया कि मशरूम उत्पादन के जरिए वह अपनी आजीविका चलाने के साथ स्वरोजगार को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद कई लोग मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में आगे आए हैं। डीएम ने कहा कि युवा और महिला समूहों को मशरूम उत्पादन के लिए उद्यान विभाग और एनआरएलएम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भवाली गांव में भी महिलाएं मशरूम से अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला योजना से किसानों को वर्ष 2020-21 में भीमताल के सौनगांव और बेतालघाट के भवाली को मशरूम विलेज के रूप में चयनित किया गया है। जिला योजना से तीन यूनिट मशरूम उत्पादन इकाईयां के लिए 20 लाख रुपये प्रस्तावित किए हैं जो कोल्डचेन आधारित होंगी। जिन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जाएगा और समूहों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना से बिना ब्याज 5 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। यहां कंपोस्ट यूनिट भी लगाई जाएगी। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि गांवों से पलायन रोकने के लिए मशरूम उत्पादन, पॉलीहाउस योजना, बागवानी, मत्स्य पालन समेत अन्य योजनाओं से लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed