फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Martyrs remembered on Police Memorial Day

Nainital News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on Police Memorial Day
नैनीताल। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देशभर में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल में तैनात 186 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसमें उत्तराखंड में आईआरबी रामनगर से अपर गुल्मनायक पुष्कर सिंह जोशी, रुद्रप्रयाग से अपर उपनिरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी, ऊधमसिंह नगर से आरक्षी धनराज, चंपावत से आरक्षी गोकुल लाल भी शामिल हैं। उन्होंने सभी दिवंगत कर्मियों की वीरगाथा को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी जगदीश चंद्र, एसपी प्रकाश चंद्र, सीओ नैनीताल अमित कुमार, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी, रामनगर सीओ सुमित लोहनी, सीओ राकेश बिष्ट, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट, मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत, हल्द्वानी कोतवाल अमर चंद्र, हरपाल सिंह और विमल मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed