फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marriage refusal suicide

विवाह से मना करने पर की आत्महत्या

Sun, 20 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/नैनीताल
ब्यूरो/नैनीताल Updated Sun, 20 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Marriage refusal suicide
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शुक्रवार रात से लापता युवक कृष्णा (26) का शव शनिवार को यहां पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद हुआ। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव की शिनाख्त कैलोनी कंपाउंड शेरवुड निवासी कृष्णा (26) पुत्र हरीश कुमार के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों ने पाषाण देवी मंदिर के पास झील में युवक का शव पड़ा होने की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना पर सीओ महेशानंद गैरोला, कोतवाल संजय पांडे, तल्लीताल के एएसआई जगदीश प्रसाद, राजेंद्र सिंह व कांस्टेबल जयवीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने शव की शिनाख्त कृष्णा (26) पुत्र हरीश कुमार निवासी कैलोनी कंपाउंड शेरवुड के रूप में की। यह युवक चौकीदारी करता था।
विज्ञापन


मृतक के भाई सूरज ने पुलिस को बताया कि बीते चार साल से कृष्णा का हल्द्वानी में स्थित एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी दोनों के घर वालों को थी। बीते दिवस कन्या पक्ष ने विवाह से मना कर दिया था। उक्त जानकारी होने पर कृष्णा घर से चला गया और जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो रात नौ बजे के करीब सूरज ने कृष्णा को फोन कर घर आने को कहा। रात ग्यारह बजे कृष्णा का फोन स्विच आफ हो गया और वह रात भर घर नहीं लौटा। मृतक की जेब से चूहे मार दवा का पैकेट भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ की नस काटी, अस्पताल में भर्ती
नैनीताल। पारिवारिक कलह के चलते मल्लीताल क्षेत्र के युवक अजय कुमार ने शनिवार की सुबह हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां युवक का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक मल्लीताल के रूकुट कंपाउंड निवासी अजय कुमार (26) हरियाणा में निजी कंपनी में काम करता है और बीते कुछ दिनों से छुट्टी में यहां घर आया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह उसने अपने हाथ की नस काट ली। खबर लिखे जाने तक अजय कुमार का बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती था और उसकी हालत सामान्य बनी हुई थी।

फोटो 19 एनटीएल 11 पी और 12 पी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed