फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mark the encroachers and remove the encroach by giving notice

अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करें और नोटिस देकर अतिक्रमण हटाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mark the encroachers and remove the encroach by giving notice
सांकेतिक : सोशल मीडिया
नैनीताल। हाईकोर्ट ने काशीपुर के हिम्मतपुर ग्राम सभा में निर्माणाधीन एनएच पर प्रस्तावित पुल के समीप किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर दायर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार और नगर निगम काशीपुर को तीन सप्ताह के भीतर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। ग्राम हिम्मतपुर काशीपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि काशीपुर की हिम्मतपुर ग्राम सभा में निर्माणाधीन एनएच पर प्रस्तावित पुल के समीप कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने वहां व्यावसायिक भवन बना लिए हैं जिससे एनएच परिवर्तित करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। पूर्व सुनवाई में कोर्ट ने इस प्रकरण पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे। सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कोर्ट को बताया कि जिस स्थान पर अतिक्रमण हुआ है, वहां पर पुल का निर्माण किया जाना था। सरकार ने कहा कि उस क्षेत्र में लगभग 40 लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए सरकार व नगर निगम काशीपुर को तीन सप्ताह के भीतर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed