फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many trucks went to pick up potatoes and stranded in Moradabad

आलू लेने गए कई ट्रक संभल और मुरादाबाद फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Many trucks went to pick up potatoes and stranded in Moradabad
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। यूपी के जिला संभल से आलू की सप्लाई बाधित होने से बृहस्पतिवार को हल्द्वानी थोक मंडी में आलू की आवक घट गई। हल्द्वानी से आलू लेने गई कई गाड़ियां मुरादाबाद और संभल में ही फंस गईं हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि मुरादाबाद पुलिस हल्द्वानी मंडी समिति की ओर से दिए गए पास को नहीं मान रही है और ट्रक चालकों से अभद्रता कर रही है। वाहनों को सीज करने तक की धमकी दी जा रही है। इस कारण चालक भयभीत हैं।
विज्ञापन

इसके चलते संभल से आलू की सप्लाई नहीं हो सकी और दूसरे स्थानों से सिर्फ छह गाड़ियां ही आलू लेकर आईं।
आलू के थोक व्यापारी अमित ने बताया कि मुरादाबाद और संभल से आलू की गाड़ियां नहीं आने दी गईं। बताया कि ट्रक चालकों को मुरादाबाद पुलिस मंडी समिति से दिया गया पास नहीं मान रही है। यहीं स्थिति रही तो आलू की किल्लत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह देव ने कहा कि व्यापारियों की इस दिक्कत के बारे में प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
तीनों दिनों में थोक मंडी में आलू की आवक की स्थिति
26 मार्च को 1286 क्विंटल
25 मार्च को 2184 क्विंटल
24 मार्च को 1900 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed