फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many people had borrowed Rs

लापता महिला ने कई लोगों से उधार लिए थे रुपए

Wed, 27 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 27 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। दो बेटियों सहित लापता हुई महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने अल्मोड़ा में रहने के दौरान कई लोगों से पैसे उधार लिये थे। इसकी जानकारी मिलने पर पति ने उसे डांटा था। समझा जाता है कि डांट से क्षुब्ध होकर वह घर  से 20 हजार रुपये लेकर  बाजार जाने के बहाने निकली। पुलिस इस मामले की भी छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी चंद्रशेखर जोशी इंडियन आयल लुब्रिकेंट में सेल्स का काम करते हैं। उन्होंने अपने परिवार को अल्मोड़ा में कमरा लेकर रखा था।  छह अप्रैल को वह अल्मोड़ा से  पत्नी गीताजंलि  और तीन बच्चों को लेकर हिम्म्मतपुर मल्ला कालिका कालोनी पहुंचे। यहां ससुराल के लोगों के सहयोग से चंद्रशेखर को  कमरा मिल गया।
विज्ञापन


रविवार को पत्नी गीतांजलि अपनी बेटी मौली (07) वृतिका (05) के लिए ड्रेस खरीदने बाजार  गयी थी। गीतांजलि ने बड़ी बेटी कृतिका (13) को अपने भाई जीवन पंत के पास छोड़ गयी। इसके बाद से गीतांजलि और उसकी दो बेटियां गायब हैं। महिला का मोबाइल भी बंद है। इस मामले में एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का कहना था कि वह अल्मोड़ा गया तो पता चला कि पत्नी ने कई लोगों से उधार लिया है। इसके बाद उसने पत्नी को अल्मोड़ा से ही डांट लगायी। पत्नी घर से बाजार के लिए 20 हजार रुपये लेकर  गई और लापता हो गयी। पुलिस इस मामले में छानबीन के लिए अल्मोड़ा भी गई है। पुलिस की एक टीम उसे बरेली में ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed