{"_id":"6158d17b8ebc3e2c9d70cde4","slug":"manoj-defeated-pradeep-by-36-votes-in-a-close-contest-for-the-post-of-general-secretary-haldwani-news-hld4400790128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर में मनोज ने प्रदीप को 36 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर में मनोज ने प्रदीप को 36 मतों से हराया
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा और महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल दोबारा चुने गए। अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल और प्रदीप सबरवाल के बीच अंतिम चरण तक कांटे की टक्कर चली और अंत में प्रदीप को सिर्फ 36 मतों से पराजित कर महामंत्री पद पर मनोज ने जीत हासिल कर ली। मनोज को 885 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल को 849 मत मिले।
यहां रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में हुए चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और संगठनमंत्री के पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि अध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महिला सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रचार मंत्री पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर युवा व्यापारी सचिन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रत्याशी संदीप गुप्ता को 522 मतों से पराजित किया। सचिन गुप्ता को 1000 वोट मिले, जबकि संदीप गुप्ता को 478 मत मिल सके। इसी पद के तीसरे प्रत्याशी मनोज चौहान को केवल 218 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह संगठनमंत्री पद पर उपेंद्र कनवाल ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गुरमीत सिंह चौहान को 233 मतों से पराजित किया। उपेंद्र को 937 मत और गुरमीत को 794 मत मिले। इसके अलावा दीपा जायसवाल महिला उपाध्यक्ष, गीता कांडपाल महिला सचिव, गौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष और संदीप सक्सेना प्रचार मंत्री निर्विरोध चुने गए हैं।
मतगणना शनिवार देर रात 12 बजे तक चली। मतगणना के बाद साढ़े 12 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश चंद्र पांडे ने पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की और पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। मतदान सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक चला, इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन
मतगणना 37 राउंड में पूरी हुई। मतगणना में राउंड पूरा होने पर प्रत्याशियों को मिले वोटों की घोषणा जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे कर रहे थे। परिणाम की घोषणा होते ही अग्रसेन भवन के बाहर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों संग ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया तथा एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। पूरे दिन चली चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
--
चुनाव संपन्न कराने में ये लोग रहे मौजूद
हल्द्वानी। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में संगठन के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता, कैलाश जोशी, इंद्र कुमार भुटियानी, एनडी तिवारी, प्रेम मदान, परमजीत सिंह कोहली, जहीर अंसारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, संगठन के मुख्य चुनाव प्रभारी प्रमोद गोयल, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, चुनाव कार्यालय सचिव विष्णु दत्त बेलवाल, नवीन पांडे सन्नू, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा आदि।