फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Manik, Chetanya, Himanshu, Karan and Chetan will play in Santosh Trophy

माणिक, चेतन्य, हिमांशु, करन और चेतन खेलेंगे संतोष ट्रॉफी में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Manik, Chetanya, Himanshu, Karan and Chetan will play in Santosh Trophy
हल्द्वानी/नैनीताल। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से पहली दिसंबर से दिल्ली में हो 75 वीं संतोष ट्रॉफी नार्थ जोन के लिए प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई है। 22 सदस्यीय टीम में नैनीताल के पांच खिलाड़ी माणिक साह, चेतन्य रौतेला, हिमांशु बिष्ट, करन सती, चेतन साह शामिल है।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव आरिफ अली ने बताया कि टीम की घोषणा ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने की। पुरुष टीम में गर्व प्रताप सिंह बोरा, सूरज मेहरा, नितिश ढेक, हितिक ढेक, करन सती, रवि मघवाल, शिवा चौधरी, अनुज चौहान, चैतन्य रौतेला, अनुभव रावत, शिव वर्मा, शुभम विश्वास, अरुण रावत, हर्ष बर्थवाल, राहुल राणा, मानिक साह, रजत चौहान, कुलदीप बोरा, हिमांशु बिष्ट, उत्कर्ष देवरानी, चेतन साह और मुकेश पंत शामिल हैं।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी माणिक साह और चैतन्य रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड का पहला मुकाबला चंडीगढ़ के साथ होगा। उधर, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, अनिल गड़िया, अजय साह, संतोष साह, अभिषेक गंगोला, घनश्याम साह, गोविंद बोहरा, अमित ढैला, चंद्र लाल साह, मनोज साह आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीम की भी घोषणा
हल्द्वानी। आरिफ अली ने यह भी बताया कि 28 नवंबर से केरल में शुरू हो गई छह दिवसीय नेशनल महिला फुटबाल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना हो चुकी है। टीम में मीना सिंह, मेघा कश्यप, प्रतीक्षा पोखरियाल, विनीता, शिवानी रावत, काजल, अंकिता रुडोला, सागरिका साह, हेमा पंत, ललिता कोश्यारी, संगीता, ज्योति, भगवती चौहान, रीना बसेरा, संगम रावत, सुरुचि नेगी, मनीषा, नेहा पालिनी, दिव्या और श्रुति गुसाई शामिल हैं।

हल्द्वानी ओपन टेनिस प्रतियोगिता तीन से
हल्द्वानी। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय हल्द्वानी ओपन टेनिस प्रतियोगिता तीन दिसंबर से होगी। इसमें 90 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के जिला सचिव हेम कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि प्रतियोगिता पांच दिसंबर तक चलेगी। मैच ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी रावत फार्मर्स चूनाखान बैलपड़ाव में खेले जाएंगे। इस मौके पर रजत कुमार सती, समीर वर्मा भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed