{"_id":"6632d9202c18f531300a4204","slug":"mango-and-litchi-orchard-cut-in-chilkiya-haldwani-news-c-239-1-rnr1001-103144-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चिल्किया में आम और लीची का बगीचा कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चिल्किया में आम और लीची का बगीचा कटा
Thu, 02 May 2024 05:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 02 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर रोड पर चिकिल्या में आम और लीची का बगीचा काट दिया गया। सूचना पर प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। उद्यान विभाग की ओर से बगीचा मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
एसडीएम राहुल शाह के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने चिल्किया के निकट लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने आम व लीची के बगीचे का औचक निरीक्षण किया। मौके पर 30 लीची व सात आम के पेड़ कटे हुए थे। तहसीलदार कुलदीप पांडेय, नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा व राजस्व निरीक्षक आरिफ हुसैन ने उद्यान विभाग को फलपट्टी के अंतर्गत अवैध फलदार वृक्ष के कटान में सजग रहते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उद्यान प्रभारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि विभाग की ओर से बगीचा मालिक काशीपुर के डॉ. केके अग्रवाल, अनीता अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।