फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man missing for three days was recovered from a ditch on the Nainital-Bhowali road

नैनीताल: संदिग्ध हालात में लापता नेपाल निवासी व्यक्ति का शव खाई में मिला, तीन दिन से था लापता

Mon, 24 Aug 2026 05:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 24 Aug 2026 05:16 PM IST
सार

नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया के पास गहरी खाई से तीन दिन से लापता नेपाल निवासी तेक बहादुर का शव बरामद हुआ। चप्पल और मोबाइल मिलने के बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
man missing for three days was recovered from a ditch on the Nainital-Bhowali road
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

तीन दिन से लापता नेपाल निवासी तेक बहादुर का शव नैनीताल-भवाली मार्ग पर जोखिया के पास गहरी खाई से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। चप्पल और मोबाइल फोन मिलने के बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शव को बाहर निकाला।

सीओ अंजना नेगी ने बताया कि नेपाल के कमला बाजार निवासी तेक बहादुर नैनीताल में मजदूरी करता था। तेक बहादुर पिछले तीन दिनों से लापता था। उसके साथियों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को जोखिया के पास सड़क किनारे खाई के पास उसकी चप्पल और मोबाइल दिखाई दिए। इस पर साथियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया और मशक्कत के बाद तेक बहादुर का शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed