फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man lured a woman into marriage and sexually assaulted her, and she committed suicide

Ramnagar: प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी; मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

Fri, 08 May 2026 09:45 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 08 May 2026 09:45 AM IST
सार

रामनगर के मालधन में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। शादी से इनकार और पीटने पर युवती ने जान दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
man lured a woman into marriage and sexually assaulted her, and she committed suicide
प्रेम में फंसाकर युवती से यौन शोषण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और पीटने पर युवती ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

मालधन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रामनगर में नौकरी करती थी। आरोप लगाया कि बन्नाखेड़ा निवासी शंकर सिंह उर्फ बंटी ने दो साल पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी ने बेटी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बताया कि कुछ समय पूर्व जब बेटी ने युवक से शादी की बात की। इस पर आरोपी और उसके परिजनों ने बेटी के साथ गालीगलौज कर शादी से इन्कार कर दिया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने 26 अप्रैल की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजनों की ओर से मिली तहरीर की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 69/115(2)/88/108/352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed