फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man accused of harassing girl has been arrested after 15 days

ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी, 15 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
man accused of harassing girl has been arrested  after 15 days
मुखानी थाने में गिरफ्तार छेड़खानी का आरोपी सनी गुप्ता उर्फ बिट्टू
हल्द्वानी। ट्यूशन जा रही स्नातक की छात्रा से टेंपो चालक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर छात्रा से मारपीट भी की गई। पुलिस ने 15 दिनों बाद आरोपी टेंपो चालक को डीएवी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुखानी क्षेत्र की छात्रा 13 दिसंबर की शाम पांच बजे टेंपो में बैठकर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। आरोप है कि छात्रा को टेंपो में अकेला देखकर चालक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर टेंपो चालक ने छात्रा के साथ मारपीट कर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की थी। छात्रा ने घटना से परिजनों को अवगत कराया।दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने धारा 354, 354 ए, 363, 323, 504 और 7/18 पॉक्सो अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने आरोपी को पकड़ने के लिए महिला उप निरीक्षक मंजू ज्याला की अगुवाई में कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र राणा की टीम गठित की। पुुलिस टीम ने घटना के तह तक जाने के लिए हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम बनभूलपुरा क्षेत्र से चलने वाले टेपों चालकों से पूछताछ की। सीसीटीवी की मदद से टेंपो को चिंहित करने के बाद पुलिस ने चालक का पता लगा लिया। पुलिस ने डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार की रात बरेली रोड अंबेडकरनगर निवासी आरोपी सनी गुप्ता उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ टेंपो चालकों से पूछताछ
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने 500 से अधिक टेपों चालकों से पूछताछ की। टेंपो पर नंबर प्लेट नही होने के कारण पुलिस टीम ने सीसीटीवी की मदद से टेपों को चिंहित किया। टेंपो में गुलाबी रंग की सीट कवर लगी थी। इसी आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed