फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Malpua Prasad will be made while reciting Hanuman Chalisa.

Nainital News: हनुमान चालीसा पाठ करते हुए बनेगा मालपुए का प्रसाद

Wed, 12 Jun 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 12 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Malpua Prasad will be made while reciting Hanuman Chalisa.
कैंची धाम में वृंदावन से मालपुए बनाने के लिए पहुंचे कारीगर। संवाद - फोटो : कैंची धाम में वृंदावन से मालपुए बनाने के लिए पहुंचे कारीगर। संवाद
भवाली (नैनीताल)। जितना महत्व हर वर्ष 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस का है, उतना ही महत्व यहां मिलने वाला मालपुए के प्रसाद का भी है। मालपुआ का प्रसाद बनाने के कड़े नियम हैं। मालपुएं बनाने का काम 12 जून बुधवार से शुरू होगा। शुद्ध देशी घी से बने मालपुए बनाने में वही श्रद्धालु भाग ले सकता है जो व्रत पर हो और धोती, कुर्ता धारण कर उस अवधि में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा हो। प्रसाद के रूप में मालपुए बांटने की इच्छा नीब करौरी महाराज की ही थी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि प्रसाद बांटने के लिए लाखों की संख्या में कागज की थैलियां मंगाई गई है। मालपुए के प्रसाद के साथ आलू की सब्जी भी दी जाती है। मंदिर ट्रस्ट के पंकज निगल्टिया ने बताया कि कारीगरों का दल यहां पहुंच चुका है। मालपुआ प्रसाद बनाने का जिम्मा देख रहे एमपी सिंह ने बताया कि प्रसाद शुद्धता के साथ बनाया जाता है। सिंह ने बताया जिस जगह पर मालपुआ बनाया जाएगा वहां विधि-विधान से भट्टी का पूजन कर दिया गया है। बुधवार से मालपुआ बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 15 जून को बाबा को भोग लगाने के बाद ही इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। कैची मंदिर के प्रसाद की महत्ता इतनी है कि इसे पाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां मंदिर में पहुंचते हैं। जो लोग यहां नहीं पहुंच पाते वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के माध्यम से प्रसाद मंगाते हैं। संवाद
विज्ञापन

वृंदावन से 44 कारीगरों का दल पहुंचा कैंचीधाम
44 कारीगरों का दल कैंची धाम में प्रसाद के रूप में मिलने वाले मालपुआ बनाने के लिए वृंदावन से यहां पहुंच चुका है। ये कारीगर वृंदावन से आए बृजबिहरी के नेतृत्व में मालपुआ बनाने का काम करेंगे। साथ ही सहयोग के लिए लगभग दो दर्जन लोग मंदिर ट्रस्ट के भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed