फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Make ration available to dealers soon: DM

डीलरों को जल्द उपलब्ध कराएं राशन : डीएम

Sun, 02 Jul 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Make ration available to dealers soon: DM
धारी क्षेत्र में महिलाओं की समस्या सुनती डीएम वंदना। संवादधारी क्षेत्र में महिलाओं की समस्या सु
पहाड़पानी (नैनीताल)। डीएम वंदना ने शनिवार को घिंघरानी, पदमपुरी, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, हरिनगर, भीड़ापानी और ओखलकांडा में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और आपदाग्रस्त भवन निर्माण की समस्या बताई।
विज्ञापन

डीएम ने भीमताल में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के घिंघरानी में चिलिंग प्लांट दुग्ध डेयरी का निरीक्षण कर दूध की गुणवत्ता व अन्य की जानकारी ली। अब तक बोनस भुगतान की सूची उपलब्ध के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पदमपुरी में राज्य खाद्यान गोदाम का निरीक्षण कर पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक को दस दिन के अंदर राशन डीलरों को राशन उपलब्ध कराने को कहा ताकि मानसून में लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिन लाभार्थियों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं उन्हें चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने धारी ब्लॉक में 300 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन भवन की टाइलों के साथ ही दीवारों पर सीलन की समस्या को जल्द सही करने को कहा। डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को भी बिजली तारों को सही करने के निर्देश दिए।
धारी के न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का काम दिसंबर 2023 तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। डीएम ने जीआईसी पहाड़पानी में बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। महिला समूह की महिलाओं ने डीएम को प्रशिक्षण न मिलने की समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि लोग अपने पालतू पशुओं को खुले में छोड़ रहे हैं और वह फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।

डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो पशु स्वामी अपने पशुओं को छोड़ रहे हैं उनकी टैग से जांच कर संबंधित पशु स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही क्षेत्र में गौशाला नहीं है तो गौशाला के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने डीएम को बिना रीडिंग के हजारों रुपये के बिजली बिल भेजने और जमा न करने पर कनेक्शन काटने की शिकायत की।
इस दौरान धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed