{"_id":"60f486ee8ebc3e5f0e3df921","slug":"main-drinking-water-line-broken-due-to-overflowing-rakasia-drain-haldwani-news-hld431635944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकसिया नाला उफनाने से टूटी मुख्य पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकसिया नाला उफनाने से टूटी मुख्य पेयजल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शनिवार की रात तेज बारिश होने से रकसिया नाला उफना गया। इस कारण चंबल पुल के पास जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। पेयजल लाइन टूटने से बिठौरिया, लालडांठ, पीलीकोठी, ऊंचापुल, ब्लॉक, कठघरिया समेत बड़े इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ लाख की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। जलसंस्थान अब सोमवार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की बात कर रहा है।
चंबल पुल के पास रकसिया नाले से होकर जलसंस्थान की मुख्य पेयजल लाइन गुजर रही है। इस सीजन में डेढ़ महीने में यह पेयजल लाइन चौथी बार टूट गई है। दो बार गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई के दौरान पेयजल लाइन टूटी। दो बार रकसिया नाले के उफनाने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से रकसिया में अधिक पानी आने की वजह से पेयजल लाइन टूटी है। अब सोमवार को लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। इधर, जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि चंबल पुल के पास पेयजल लाइन टूटने की जानकारी मिलने के बाद फिल्टर प्लांट नंबर तीन से सप्लाई रोक दी गई है। लाइन की मरम्मत होने के बाद प्लांट से पानी छोड़ा जाएगा। प्रभावित इलाकों में आज टैंकरों से भी पेयजल वितरित नहीं किया गया। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा।
1593 क्यूसेक रहा गौला का जलस्तर
हल्द्वानी। शनिवार रात हुई बारिश से गौला का जलस्तर 400 क्यूसेक से बढ़कर 1593 क्यूसेक पहुंच गया। सुबह आठ बजे गौला बैराज में 78 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि दोपहर बाद गौला के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद गौला का जलस्तर 701 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि गौला से जलसंस्थान के शीशमहल प्लांट की सप्लाई सुचारु रूप से जारी रही।
विज्ञापन
बारिश जंगलों के लिए वरदान बनकर आई
हल्द्वानी। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण वन विभाग को प्लांटेशन खराब होने का डर सता रहा था। अब बारिश ने वनों में जान फूंक दी है। जल्द ही वन विभाग प्लांटेशन की रफ्तार बढ़ाएगा। बारिश वनों के लिए वरदान भी साबित हुई है।
हल्द्वानी में जलभराव
हल्द्वानी। बारिश से हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। जलभराव के कारण नैनीताल रोड, कालाढूंगी और रामपुर रोड कई जगह से उखड़ गई। जलभराव के कारण लोगों को सड़कों में चलने पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने कहा कि बारिश से हल्का जलभराव हुआ था लेकिन कहीं घरों में गंदा पानी घुसने की शिकायत नहीं मिली।
रुक रुक कर दिनभर होती रही बारिश
हल्द्वानी। शनिवार रात जोरदार बारिश के बाद रविवार को दोपहर बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में 24 घंटे में 25.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से 82 प्रतिशत नमी देखने को मिली जबकि उतर पूर्व से हवा 3.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। पंतनगर विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार मानसून काल में इस बार अभी तक पिछले सालों की अपेक्षा कम बारिश हुई है लेकिन इस बार सितंबर तक बारिश रहने का अनुमान है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम 27.8, न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का दो डिग्री कम 19.5 और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार 20 जुलाई तक नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है।