फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahashivratri festival celebrated with enthusiasm in Haldwani

Mahashivratri 2024: हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्रि पर्व, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 08 Mar 2024 07:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Mar 2024 07:21 PM IST
सार

हल्द्वानी में महाशिवरात्रि पर्व उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों से लेकर मंदिरों तक शिव नाम का जाप किया। कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं महामृत्युंजय का पाठ किया गया।

विज्ञापन
Mahashivratri festival celebrated with enthusiasm in Haldwani
महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में महाशिवरात्रि पर्व उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों से लेकर मंदिरों तक शिव नाम का जाप किया। कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं महामृत्युंजय का पाठ किया गया। हरिद्वार से गंगा जल लेकर हल्द्वानी पहुंचे कांवड़ियों ने भी सुबह-सुबह विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव मंदिरों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और शाम तक मंदिरों में अच्छी खासी चहल पहल रही। शहर में विभिन्न जगहों पर सामूहिक जलपान और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महादेव की आराधना की। बेलपत्र, धतूरा, शमी पुष्प समेत दूध, पंचामृत, दही, गन्ना रस समेत खाद्यान चढा़कार जलाभिषेक किया। कई जगहों पर महामंत्युंजय का जाप और रुद्री पाठ का आयोजन किया गया। शीतलादेवी रानीबाग, कालीचौड़, बेल बाबा, सिद्ददेश्वर, प्राचीन शिव मंदिर, पीपलेश्वर आदि शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। सुबह से भक्त लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। घरों में भी लोगों ने व्रत रखा और शाम को फलाहार कर शिव-गौरी की पूजा की। पर्वतेश्वर महादेव मंदिर समन्वय सेवा कुंज आश्रम हल्द्वानी में सुबह चार बजे रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ। उसके बाद महामृत्युंजय जाप और दोपहर 12 बजे तक जलाभिषेक हुआ। शाम को भगवान शंकर का भव्य श्रंगार और आरती दर्शन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद चतुर्थ प्रहर तक रुद्राभिषेक, अनुष्ठान और आरती का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, काठगोदाम बस टर्मिनल का किया शिलान्यास, नैनीताल को दी करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को सूर्य, शनि, बुध की युति बनने से सर्वार्थसिद्धि, शिव,सिद्ध, लक्ष्मी का शुभ योग बना। श्री शिव शक्ति धाम हरिनगर ऊंचा पुल में भक्तों को शिव प्रसाद के रूप में आलू का वितरण 

सुबह के समय सड़कों पर दिखी खूब भीड़
शिवरात्रि में मंदिरों में पूजा आदि के लिए निकले श्रद्धालुओं के कारण सुबह और शाम के समय सड़कें काफी व्यस्त् दिखीं हालांकि दोपहर के समय काफी कम वाहन निकले। मंदिरों के आसपास वाहनों के खड़ा होने से जाम की भी स्थिति बनीं रही। जगह जगह श्रद्धालुओं की ओ से भंडारे और जलपान की व्यवस्था के कारण सड़कों पर सुबह काफी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed