फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahapanchayat held on the second day against the notice of demolition of house

Nainital News: मकान तोड़ने के नोटिस के खिलाफ दूसरे दिन भी महापंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held on the second day against the notice of demolition of house
हल्द्वानी। अतिक्रमण घोषित कर मकानों को ध्वस्त करने के नोटिसों के खिलाफ सुभाषनगर के बाद शुक्रवार को कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आवास विकास कॉलोनी के पंचेश्वर मंदिर पार्क में महापंचायत की। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह आदेश न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के भी विरुद्ध है। विकास के नाम पर गरीबों के घर उजाड़ने की राजनीति अब नहीं चलने दी जाएगी। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय तक भी ले जाएंगे। महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुज़ुर्ग और युवा शामिल हुए। स्थानीय निवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी व्यथा रखते हुए कानूनी और सामाजिक सहयोग की मांग की। लोगों ने सामूहिक रूप से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह प्रिंस, हर्षित भट्ट, भुवन पाण्डेय, मोहन सिंह भण्डारी, खीमानंद पांडेय, हेमंत चुफाल, सुरेश किरौला, योगेंद्र श्रीवास्तव, केएन जोशीआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed