फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Magistrates posted across the district on Diwali

दीपावली पर जिले भर में मजिस्ट्रेट तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Magistrates posted across the district on Diwali
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल।
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दीपावली त्योहार को देखते हुए चार और पांच नवंबर को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल में एसडीएम नैनीताल, भवाली और भीमताल में एसडीएम धारी, हल्द्वानी (नगर क्षेत्र) में नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी (ग्रामीण क्षेत्र) में एसडीएम हल्द्वानी, लालकुआं में तहसीलदार हल्द्वानी, कालाढूंगी में एसडीएम कालाढूंगी, रामनगर में एसडीएम रामनगर, कोश्यांकुटोली में एसडीएम कोश्यांकुटोली, धारी/खनस्यूं में तहसीलदार धारी और बेतालघाट में तहसीलदार बेतालघाट को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वह त्योहार वाले दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेंगे और पुलिस से भी सामंजस्य बनाए रखेंगे। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि त्योहार मनाते समय विवाद की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने प्रत्येक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वह दीपावली पर आतिशबाजी एवं विस्फोटक पदार्थों को लाने ले जाने और बिक्री के संबंध में प्रभावी प्रतिबंधों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइड्रेंट दुरुस्त रखें अधिकारी : डीएम
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करा लें कि उनके क्षेत्रों में स्थित अग्निशमन वाहन एवं यंत्र पूरी तरह से काम कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए फायर हाइड्रेंट की भी जांच करा ली जाए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed