{"_id":"6ac3f2ad79f6006fff0b3204","slug":"six-lakh-siphoned-off-from-accounts-by-sending-a-link-from-the-cashiers-whatsapp-nainital-news-c-418-1-kdg1001-10849-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैशियर के व्हाट्सएप से लिंक भेजकर खातों से उड़ाए छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैशियर के व्हाट्सएप से लिंक भेजकर खातों से उड़ाए छह लाख
Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की कमोला शाखा में साइबर ठगी का मामला सामने आने से सोमवार को हड़कंप मच गया। ठगी का शिकार हुए उपभोक्ताओं ने दर्जनों अन्य ग्राहकों के साथ बैंक शाखा पहुंचकर नाराजगी जताई।
पीड़ित धर्मेंद्र कंबोज ने बताया कि उनके मोबाइल पर बैंक के कैशियर के व्हाट्सएप नंबर से एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बैंक में की। शिकायत के करीब पांच घंटे बाद मोबाइल पर दूसरे खाते से भी दो लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इससे वह हैरान रह गए।
वहीं, दूसरी पीड़ित उपभोक्ता रानी कंबोज ने बताया कि उनके खाते से भी साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ता भी बैंक शाखा पहुंच गए और उन्होंने बैंक प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जताई। बैंक शाखा प्रबंधक अंकित ने बताया कि शाखा के दो उपभोक्ताओं के खातों से कुल करीब छह लाख रुपये साइबर ठगी के जरिए निकाले जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।