फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mafia ripping up Chakaluva drain in Gadgadiya range

Nainital News: गदगदिया रेंज में चकलुवा नाला को चीर रहे माफिया

Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mafia ripping up Chakaluva drain in Gadgadiya range
कालाढूंगी। कालाढूंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गदगदिया रेंज में पड़ने वाले चकलुवा रामपुर नाले में अवैध खनन जोरों पर है। खनन माफिया रात को नाला खोद रहे हैं, जिसकी भनक पहरेदारों को नहीं लग रही है। या फिर पहरेदारों की मौन सहमति से यह खनन जोरों पर है।
विज्ञापन

बता दें कि चकलुवा ग्रामीण क्षेत्र से रामपुर आदि गावों के लिए एक नाला है जो राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। बरसात में यह नाला अवैध खनन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाता है। तब ग्रामीण प्रशासन और सरकार को कोसते नजर आते हैं, अब नाले में अवैध खनन होता देख आसपास के ग्रामीण भी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

खनन माफिया जेबीसी से नाले को खोदकर उपखनिज निकाल रहे हैं। यह उपखनिज कहां जा रहा है। इससे राजस्व, वन विभाग तो लापरवाह बने हुए हैं। पर हर समय तत्पर रहने वाली कालाढूंगी पुलिस भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य हाइवे पर कालाढूंगी की ओर थाना सहित वन विभाग और पुलिस की चौकियां मौजूद हैं तो हल्द्वानी मार्ग पर लामाचौड़ चौराहे पर भाखड़ा रेंज का गेट है। इसके अलावा भी वन विभाग और पुलिस विभाग कई जगह पर पहरेदारी कर रहे हैं, उसके बावजूद भी इस तरह के अवैध उपखनिज से भरे वाहनों के सड़कों पर दौड़ना मिलीभगत की तरफ इशारा कर रहे हैं।
कोट
- जिन नालों में अवैध खनन किया जा रहा है वहां टीम को भेज कर निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद खनन माफिया पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - रेखा कोहली, एसडीएम, कालाढूंगी



फोटो - चकलुवा नाले में किया गया अवैध खनन

-
अवैध खनन से लदे डंपर को किया सीज
रामनगर (नैनीताल)। राजस्व विभाग की टीम ने उपखनिज की अवैध निकासी के आरोप में 12 टायरा डंपर को सीज कर दिया है।
चेकिंग अभियान के समय टीम ने ग्राम पापड़ी में आरबीएम (बजरी) लदे डंपर संख्या को पकड़ा। चालक रजनीश केवल 91 क्विंटल आरबीएम परिवहन का अनुमति पत्र दिखाया पाया जबकि डंपर में 149 क्विंटल आरवीएम था। टीम ने 59 क्विंटल अवैध रूप से परिवहन के जुर्म में वाहन को मय आरबीएम सहित पुलिस चौकी पीरूमदारा में सीज कर दिया। वाहन स्वामी रुद्रप्रयाग निवासी है। इस मामले में पुलिस ने चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed