फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   mafia. blocked. dumpers. forest. team. punctured. tyres

Nainital News: माफिया ने रोका डंपरों का रास्ता तो वन टीम ने गोली दागकर पंक्चर किए टायर

Sun, 04 May 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
mafia. blocked. dumpers. forest. team. punctured. tyres
रामनगर। जंगलात टीम ने सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में औचक छापा मारा। अवैध उपखनिज लदे दो डंपरों को पकड़कर वन टीम बन्नाखेड़ा ला रही थी। खनन माफियाओं ने वाहनों को आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। इस बीच खनन माफियाओं ने जंगलात टीम के साथ धक्कामुक्की कर डंपरों को ले जाने की कोशिश की। जिस पर जंगलात टीम ने डंपर के टायर में गोली मार दी। जिससे डंपर के टायर फट गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



शनिवार को रामनगर डीएफओ पीसी आर्य के निर्देश पर एसडीओ किरन शाह, एसओजी प्रभारी अशोक टम्टा की अगुवाई में जंगलात टीम सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र पहुंची। जंगलात टीम ने खनन भरे दो डंपर को रोक लिया। चालक ने रॉयल्टी मांगी। मौके पर कोई रायल्टी नहीं दिखाने पर अवैध खनन भरे डंपरों वन अभिरक्षा में लेकर बन्नाखेड़ा जाया जा रहा था। गांव रतनपुरा में स्कार्पियों, थार सहित अन्य वाहनों से पहुंचे माफिया ने डंपर के आगे वाहनों को लगाकर रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने जंगलात टीम के साथ धक्कामुक्की कर डंपरों को ले जाने की कोशिश की। जंगलात टीम ने डंपर के टायर में गोली मार दी। इससे टायर फट गया। आरोपी फरार हो गए। अवैध खनन से भरे एक डंपर को बन्नाखेड़ा रेंज परिसर और दूसरे डंपर को सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया है। टीम में चंदन सिंह बिष्ट, अजय कुमार, मनमोहन सिंह, मुराद अली, सुंदर बिष्ट मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed