{"_id":"658dd9e6942dc3782c024f35","slug":"machine-worth-rs-25-crore-will-be-installed-for-the-treatment-of-cancer-patients-haldwani-news-c-8-1-hld1006-283657-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंसर मरीजों के इलाज के लिए लगेगी 25 करोड़ की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंसर मरीजों के इलाज के लिए लगेगी 25 करोड़ की मशीन
Fri, 29 Dec 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन स्वामीराम कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए 25 करोड़ की रेडियोथेरेपी की मशीन खरीदने की तैयारी है। इससे इलाज में दुष्प्रभाव भी कम होंगे।
स्वामीराम कैंसर संस्थान में प्रतिदिन ओपीडी में करीब 50 मरीज इलाज को पहुंचते हैं, इसमें आठ नए मरीज होते हैं। यहां पर रोगियों का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरपी के माध्यम से इलाज होता है। हर साल करीब पांच हजार मरीजों की इलाज के दौरान रेडियोथेरपी दी जाती है। अभी तक संस्थान में दो हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलेटर मशीन लगी थी, जिनसे रोगियों को रेडियोथेरेपी दी जाती थी। इसमें एक मशीन तकनीकी खामी के चलते बंद हो गई है, दूसरी मशीन भी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने नई मशीन को लगाने की तैयारी की है। संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. केसी पांडे कहते हैं कि नई मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। यह मशीन एडवांस है, इससे रोगियों पर दुष्प्रभाव कम पड़ेगा और इलाज और बेहतर होगा।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि इस मशीन की लागत करीब 25 करोड़ है। इसकी खरीद संबंधी प्रक्रिया चल रही है।