{"_id":"66e4d6c1ee75d6bf870f776d","slug":"maa-nayana-devi-becomes-devotional-nanda-chalisa-nainital-news-c-240-1-shld1006-104924-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी महोत्सव : नंदा चालीसा से भक्तिमय हुआ मां नयना देवी परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी महोत्सव : नंदा चालीसा से भक्तिमय हुआ मां नयना देवी परिसर
Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में शुक्रवार को भी मंदिर में अनुष्ठान हुए। हालांकि दिन भर रही बारिश के चलते मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
सुबह 6 बजे देवी पूजन, दिन में दो बजे नंदा चालीसा का पाठ और इसके बाद भजन कीर्तन से मां नंदा का गुणगान किया गया। वहां बिमल चौधरी, पारस जोशी, दीपा चौधरी, मोहित लाल साह, कैलाश जोशी, हीरा सिंह आदि रहे। शाम 6:30 बजे पंच आरती और इसके बाद दीपदान आदि कार्यक्रम हुए।
इधर सीधे प्रसारण में पशु प्रेम पर चर्चा करने वालाें में नैनी टेल्स की ओर से अक्षत साह, दिवा साह आदि रहीं। इनके अलावा डॉ. संतोक बिष्ट, सागर सोनकर, चंद्र प्रकाश साह, ललित साह, डॉ. कपिल जोशी, हरीश राणा, ईशा साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था
- राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने कहा कि सभा की ओर से घोषणा की गई है कि मेला अवधि तक सभा की ओर से यहां व्यवसाय करने आए दुकानदारों, उनके सहयोगियों व श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन कराएगा। इधर भंडारा में दीपक साह, घनश्याम साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, अतुल साह, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, मिथिलेश पांडे आदि सहयोग कर रहे हैं।
व्यापारियों के लिए डीएसए हाल खुलवाया
- पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी बृहस्पतिवार की देर रात्रि तक पालिका टीम के साथ मेला क्षेत्र में रहे। करीब 11 बजे व्यापारियों के लिए डीएसए के सभागार आदि में सोने की व्यवस्था और गद्दों का प्रबंधन कराया गया। कहा कि जरूरत पड़ी तो पालिका हाल भी खोल दिया जाएगा। उनके साथ कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी समेत एमई की टीम मौजूद रही।
महोत्वस में आज
सुबह 6.00 बजे देवी पूजन
दिन 1.00 बजे सुंदरकांड पाठ।
रात्रि 6.30 बजे पंच आरती व प्रसाद वितरण।
9.00 बजे देेवी पूजन
12.00 बजे देवी भोग।
भवाली में बारिश में धूमधाम से निकला मां नंदा-सुनंदा का डोला
भवाली (नैनीताल)। मूसलाधार बारिश के बाद भी शुक्रवार को कन्या पूजन के बाद दोपहर दो बजे से मां नंदा-सुनंदा का डोला देवी मंदिर से माता के जयकारों के संग निकाला। नगर भ्रमण के बाद देर शाम पांच बजे शिप्रा नदी में मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य पर लोग झूम उठे। वहां पंडित मोहन चंद्र कपिल, इंद्र कपिल, पंकज कपिल, दीपेश कपिल ने सभी को टीका लगाकर प्रसाद वितरण किया। लोगों ने जगह-जगह आलू और चाय का प्रसाद बांटा। वहां नरेश पांडे, रोहित जोशी, लोकेश जोशी, त्रिलोक जोशी, कंचन सुयाल आदि मौजूद रहे।