{"_id":"67c367d8c9072e8e790ecc1c","slug":"m-stripe-will-track-the-movement-of-wild-animals-haldwani-news-c-8-1-hld1044-520809-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एम स्ट्राइप से ट्रैक होगी वन्य जीवों की गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एम स्ट्राइप से ट्रैक होगी वन्य जीवों की गतिविधि
Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन में जाकर वन्य जीवों की गतिविधि देखकर उसे अब एप से अपडेट किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए एम स्ट्राइप एप विकसित किया है। इसमें फील्ड के कर्मी वन्य जीवों की पूरी जानकारी तो दर्ज करेंगे ही साथ ही यदि वन में कोई चीज असहज करने वाली दिखेगी तो उसे भी वह नोट करेंगे। इस एप के लिए नंधौर वन प्रभाग के फील्ड कार्मिकों को रविवार को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाना है।
अब तक वन कर्मी जब जंगल में जाते थे तो सामान्य निरीक्षण के बाद वापस आने पर कुछ चीजों काे नोट करा देते थे। ऐसे में संभावना रहती थी कि ज्यादातर चीजे जो उनकी आंखों से तो गुजरी होंगी लेकिन रिकार्ड में आने से रह गई होगी। यह एप मोबाइल में रहेगा और जंगल के अंदर ही नेटवर्क होने पर उसे तत्काल दर्ज किया जा सकता है। नंधौर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश जोशी ने बताया कि इस एप की ट्रेनिंग सोमवार को नंधौर में दी जाएगी। इसमें फील्ड के सभी कर्मी मौजूद रहेंगे। एप चलाने के तरीके बताते हुए इसके उपयोग का तरीका भी बताया जाएगा।