फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lying next to a police car ABVP worker

पुलिस की कार के आगे लेटे एबीवीपी कार्यकर्ता

Fri, 12 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lying next to a police car ABVP worker
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीएनजी पीजी कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रनेता यतिन रौतेला की हालत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट 48 घंटे के अनशन पर अडिग हैं। छात्रनेता को अस्पताल भेजते समय पुलिस, कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। इससे गुस्साए छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता पुलिस की कार के आगे लेट गए। 
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। कहा कि 16 सितंबर 2015 को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कॉलेज में 2.38 करोड़ रुपये की लागत से नया पुस्तकालय भवन निर्माण आदि कार्यों समेत परास्नातक स्तर पर भौतिक, संस्कृत, इतिहास विषय की मौखिक स्वीकृति दी थी, लेकिन घोषणाएं पूरी नहीं हुईं। इससे कॉलेज के छात्र स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद (टीएसयूपी) के जिला संयोजक नदीम अख्तर ने भी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलन को तीन दिन होने के बावजूद प्रशासन झांकने तक नहीं आया। विरोध, प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, हेमंत रावत, दीप बेलवाल, कमलेश हर्बोला, शिखर भट्ट, सुमित जोशी, सूरज रावत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed