फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Ashwani Hotel in nainital

Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने इस होटल का किया निरीक्षण, बोले- बिना अनुमति बनाया आलीशान रेस्टोरेंट, होगा सील

Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 02 May 2024 12:04 PM IST
सार

बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील के किनारे माल रोड पर स्थित अश्वनी होटल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected Ashwani Hotel in nainital
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में इन दिनों जिला विकास प्राधिकरण से व्यवसायिक भवनों की आंशिक मरम्मत की अनुमति लेकर आलीशान होटल व भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट की ओर से नगर के व्यवसायिक भवनों पर रोक लगी है। ऐसी ही शिकायत पर बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने झील के किनारे माल रोड पर स्थित अश्वनी होटल का निरीक्षण किया। जहां पुराने होटल की मरम्मत के नाम पर इसे आलीशान होटल-रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन


आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन करार देते हुए उक्त को सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयुक्त दीपक रावत ने डीएसए मैदान का भी निरीक्षण किया। डीएसए मैदान में लेबलिंग के लिए मैदान में 5 से 6 एमएम की बजरी डालने के निर्देश दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए मैदान की बाउंड्री वाल के कार्य के साथ ही न्यू क्लब में हो रही खेल गतिविधियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जल गए जंगल...कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका को डीएसए मैदान और कार पार्किंग स्थल में सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका राहुल आनंद, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed