फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lunar eclipse will occur on the day of Sharad Purnima 2023

Chandra Grahan 2023: शारदीय पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, ना करें यह काम

Tue, 24 Oct 2023 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:20 PM IST
सार

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। 28 की शाम 4:05 बजे से सूतक और धार्मिक प्रभाव शुरू हो जाएगा। उसी रात 1:05 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और 2:22 बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन
Lunar eclipse will occur on the day of Sharad Purnima 2023
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरद कोजागर पूर्णिमा व्रत, भगवान वाल्मीकि जयंती पर्व शनिवार 28 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा। ग्रहण भारत के अलावा अन्य देशों में भी दिखेगा। इसका सूतक और धार्मिक प्रभाव रहेगा। खासकर राशियों पर भी ग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा।  

विज्ञापन


आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा व्रत और स्नान दान की पूर्णिमा पूरे दिन और रात रहेगी। 28 की शाम 4:05 बजे से सूतक और धार्मिक प्रभाव शुरू हो जाएगा। उसी रात 1:05 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा और 2:22 बजे तक रहेगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि पंचाग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 की मध्यरात्रि के बाद 29 अक्तूबर की सुबह तक रहेगा। 
विज्ञापन


ग्रहण का असर पूरे भारत वर्ष में देखने को मिलेगा। प्राकृतिक रूप से भूकंप, कष्ट, आर्थिक संकट, महामारी, क़ृषि और राजनैतिक उथल पुथल के योग हैं। इस दिन पूर्णिमा का व्रत जरूरी नहीं है लेकिन हमेशा करने वाले व्रत कर सकते हैं लेकिन दूसरे दिन स्नान कर व्रत तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राशियों पर प्रभाव 
मेष: शरीर कष्ट,चोट,  वृष: आर्थिक हानि, मिथुन : आर्थिक लाभ, कर्क: रोग, सिंह: चिंता, कन्या: सुख, तुला:पत्नी कष्ट, वृश्चिक: शरीर कष्ट, धनु:मान हानि, मकर: नौकरी लाभ, कुंभ: लाभ, मीन: खर्च बढ़ेगा। 

न करें यह काम 
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए, ग्रहण काल में निद्रा, भोजन का त्याग करना चाहिए। सात्विक रहकर जप अनुष्ठान से लाभ प्राप्त होता है। ग्रहण के समय बीमार, वृद्ध, बच्चों, असहाय, भोजन कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed