{"_id":"64594a19bc8d235bad00e1b4","slug":"lumpy-virus-in-nainital-nainital-news-c-8-1-134558-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लंपी वायरस से मर रहे दुधारू पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लंपी वायरस से मर रहे दुधारू पशु
Tue, 09 May 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। ओखलकांडा में पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। खासकर दुधारु गाय लंपी वायरस से बीमार पड़ी हुई हैं। पशुपालकों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से गांवों में टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है। ओखलकांडा में पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी और कर्मचारियों की कमी के चलते टीकाकरण का कार्य वृहदस्तर पर नहीं चल पा रहा है।
ओखलकांडा के कुकना, झड़गांव, तुषराड, जमरानी, पैटना, थलाड़ी समेत अन्य गांवों में लंपी वायरस के चलते दर्जनों दुधारु गाय मर चुकी हैं। बहुत से मवेशी बीमार पड़े हुए हैं। मवेशियों के शरीर में दाने, बुखार, गले और पैर में सूजन आ रही है, इससे पशुपालक बेहद परेशान हैं। ओखलकांडा में पांच पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं होने से वहां ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को पशु चिकित्साधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है।
इन पशुपालकों के दुधारू पशुओं की हुई मौत
ओखलकांडा में आलम सिंह, जीवन सिंह बोरा, नारायण सिंह, ललित सिंह बोरा, राम सिंह, उमेद सिंह, खुशाल बोरा, गणेश सिंह, बीरबल सिंह, वीर राम, टीकम सिंह, यशवंत सिंह के पशुओं की मौत हो गई है। वहीं झड़गांव में महेश चंद्र भट्ट, पानदेब, नारायण दत्त त्रिपाठी, पीतांबर भट्ट, भवान सिंह, कमल सिंह, हीराबल्लभ भट्ट समेत तमाम पशुपालकों के दुधारु पशु बीमार पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
ओखलकांडा के गांवों में एक टीम भेजी गई है। मंगलवार को सचल चिकित्सा वाहन के साथ अन्य टीम को भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर सैंपल की जांच की जाएगी। ओखलकांडा में पशुधन प्रसार अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
-डॉ. पुष्कर सिंह ह्यांकी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, नैनीताल
हमें लंपी वायरस फैलने की सूचना नहीं मिली है। सूचना आएगी तो टीम भेजकर सैंपल लेकर जांच की जाएगी। लंपी वायरस बहुत तेजी से फैलता है। मवेशियों को जल्द से जल्द टीका लगाने के साथ मच्छर और मक्खियों से बचाना होगा।
-डॉ. अमित शर्मा, वैज्ञानिक, आईवीआरआई, मुक्तेश्वर
मुंहपका रोग का टीकाकरण तेज गति से
हल्द्वानी। पशुओं में होने वाली बीमारी मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण तेज गति से चल रहा है। हल्द्वानी में 16 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 12 हजार पशुओं को टीका लग गया है। पशु चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरएन पाठक ने बताया कि रोग गाय, भैंस, बकरी आदि में होता है। यह अत्यंत संक्रामक और विषाणुजनित रोग है। टीकाकरण के बाद पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।