फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   luck of these zodiac signs will shine on Holi 2025

Holi 2025: होली के रंगों संग चमकेगी किस्मत...सतर्क भी रहना होगा, इन राशियों के बन जाएंगे बिगड़े काम

Wed, 12 Mar 2025 01:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

होली पर ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, तो कुछ के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण तथा कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
luck of these zodiac signs will shine on Holi 2025
Holi 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का त्योहार सिर्फ रंगों और उमंग का नहीं, बल्कि यह ग्रह नक्षत्रों के बदलते प्रभाव का भी संकेत देता है। इस बार होली पर ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, तो कुछ के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी। रंगों की मस्ती में आपका भाग्य क्या कहता है बता रहीं हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी...। डॉ. मंजू के अनुसार, होली पर चंद्रग्रहण का साया भी रहेगा। चंद्रग्रहण भारतवर्ष में दृश्य नहीं होगा, परंतु ब्रह्मांड में यदि कोई घटना घटित होती है उसका संपूर्ण ब्रह्मांड पर प्रभाव रहता है। अतः कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण तथा कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
  • मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए होली तथा चंद्र ग्रहण शुभफलकारक रहेगा। नौकरी तथा व्यापार में सफलता की पूर्ण संभावना है।
  • विज्ञापन
  • वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों के लिए होली तथा चंद्रग्रहण सामान्य फलकारक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन तथा अनेक सफलताएं प्राप्त होगी, मन प्रफुल्लित रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए होली पर्व व चंद्र ग्रहण शुभफलकारक रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग तथा व्यवसाय वर्ग के लिए अनेक सफलताएं मिलने के पूर्ण संकेत हैं।
  • कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्रग्रहण सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। कुटुंबजनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए होली तथा चंद्रग्रहण शुभ फलकारक रहेगी। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। परंतु व्यर्थ विवाद में पढ़ने से बचें।
  • कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्रग्रहण शुभ फलकारक रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परंतु निवेश करते समय सावधानी बरतें। कुटुंबजनों के मध्य उल्लास का वातावरण रहेगा।
  • तुला राशि - तुला राशि के जातकों के लिए होली का पर्व शुभ फलकारक रहेगा और व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्र ग्रहण अनेक बदलाव लेकर आएगा। व्यवसाय में परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्रग्रहण शुभ फलकारक रहेगा। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, परंतु परिश्रम भी अधिक रहेगा।
  • मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्रग्रहण शुभ फलकारक रहेगा। आकस्मिक तथा रुका हुआ धन प्राप्त होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। परंतु कुटुंबजनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए होली पर्व तथा चंद्रग्रहण सामान्य फलकारक रहेगा। आत्मविश्लेषण और नई योजनाओं के निर्माण का समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
  • मीन राशि - मीन राशि के जातकों के लिए होली का पर्व विशेष शुभ फलकारक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed