फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   lover hugged death

प्रेमी .ुगल ने ौत को लगाया गले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
lover hugged death
हल्द्वानी। घर वालों के शादी से इन्कार करने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शव एक दुकान में पड़े मिले। मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। काठगोदाम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्यूड़ा गांव का रहने वाला हीरा (25) अपने गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा अनीता (18) से प्यार करता था। इसकी भनक दोनों के परिवार को लग गई थी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया था। हीरा गांव की सड़क पर परचून की दुकान करता था। दुकान पर अनीता का आना-जाना लगा रहा था। परिवार के लोगों ने अनीता की शादी दूसरी तय करने की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार की रात अनीता की मां ने अपनी दोनों बेटियों को दूसरे मकान पर जानवरों की देखभाल करने के लिए बुलाया। अनीता ने अपनी छोटी बहन को भेज दिया लेकिन खुद नहीं गई। वह हीरा की दुकान में पहुंच गई। हीरा की मां सुबह दुकान पर पहुंची तो दोनों बेसुध पड़े थे। दोनों के हाथ पैर ठंडे पड़ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को स्यूड़ा गांव भेजा। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि दोनों की शादी के लिए परिवार के लोग राजी नहीं हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना दोनों जी नहीं सकते हैं। इसी कारण इस दुनिया को छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्यूड़ा गांव में पसरा मातम
भीमताल (नैनीताल)। स्यूड़ा गांव में दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के पिता काश्तकारी कर घर का खर्च चलाते हैं। गांव वालों का कहना है कि कभी सोचा भी नहीं था कि दोनों इस तरह का कदम उठा लेंगे। पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed