फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Loot in Nainital

माल रोड पर दिनदहाड़े स्कूटी सवारों ने महिला का पर्स लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Loot in Nainital
स्कूटी गिरने के बाद उसमें सवार युवकों को दबोचते राहगीर - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल की माल रोड में मंगलवार को दिन दहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों ने राह चलती एक महिला के हाथ से पर्स लूट लिया। भागते वक्त उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और राहगीरों ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद चार बजे के करीब एक स्थानीय महिला अपर मॉलरोड से मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रही थी। जैसे ही महिला शराब की दुकान के समीप पहुंची तभी मल्लीताल की ओर से स्कूटी संख्या यूके 04 एई 3268 में सवार होकर पहुंचे युवकों में स्कूटी में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स लूट लिया और भागने लगे। भागते समय स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें दबोच लिया और दोनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों को थाने में ही बैठाए रखा गया था। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पकड़े गए युवकों में से एक का नाम नितिन (21) और दूसरे का नाम आयुष (21) है। दोनों सैनिटोरियम भवाली के रहने वाले हैं। दोनों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम तक मामले में पीड़ित महिला की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। बताया कि दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं
नैनीताल। अपराध की दृष्टि से शांत रहने वाले नैनीताल में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं जिस कारण लोगों में डर और दहशत है। पिछले दिनों ठंडी सड़क पर दो युवकों ने एरियेशन में काम करने वाले एक व्यक्ति का पर्स लूट लिया था। इससे पहले अयारपाटा क्षेत्र में भी नशेड़ियों ने राहगीर की पिटाई कर उससे रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed