फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Looking for businessman

व्यवसायी की तलाश में पुलिस ने यूपी में पंफ्लेट बांटे 

Sat, 01 Apr 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  Updated Sat, 01 Apr 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Looking for businessman
व्यवसायी की तलाश - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। लापता व्यवसायी की तलाश करने के लिए पुलिस की टीमें मुरादाबाद के अलावा मथुरा, हरिद्वार और सहारनपुर का चक्कर लगा रही हैं। पुलिस ने उत्तराखंड के पड़ोसी जिलों में पंफ्लेट भी बांटे हैं। पुलिस के कार्यों की प्रगति जानने के लिए व्यवसायी के बड़े भाई ने एसपी सिटी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


  रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे (कृष्णाकुंज) निवासी स्टेशनरी व्यवसायी संजीव अग्रवाल बृहस्पतिवार सुबह सैलून जाने की बात कहकर कार से निकले। दोपहर तक व्यवसायी के नहीं लौटने पर बेटे ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। जांच में पता चला कि उनका मोबाइल रामपुर में बंद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने रामपुर से आगे टोल टैक्स सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि व्यवसायी ने अकेले अपनी कार की पर्ची कटवाई है। फिर आगे जोया टोल टैक्स के सीसीटीवी में  व्यवसायी का फुटेज नहीं मिला। पुलिस ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी चेक की तो व्यवसायी की तस्वीर दिखायी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार रेलवे की पार्किंग में मिल गई। व्यवसायी रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़ा दिख रहा है। व्यवसायी ने मोबाइल कार में रखा है लेकिन उसमें सिम नहीं है। यानी उसने सिम कार्ड निकाल लिया है।

पुलिस इसी आधार पर व्यवसायी को बरामद करने के लिए सहारनपुर, हरिद्वार और मथुरा का चक्कर लगा रही है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में यूपी के समीपवर्ती जिलों और दिल्ली में पंफ्लेट बांटे गए हैं। पंफ्लेट में व्यवसायी की फोटो के साथ सूचना देने के बारे में विवरण उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed